ED ने सबरीमाला सोना ‘चोरी मामले में टीडीबी के पूर्व अधिकारी से की पूछताछ

Kerala: ED questions former TDB official in Sabarimala gold 'theft' case

Kerala: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शबरिमला मंदिर सोना चोरी से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार यानी आज 3 फरवरी को त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू से पूछताछ की। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज कर रही है। जांच के तहत केरल के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बाबू को गिरफ्तार किया था और हाल में एक अदालत ने उन्हें जमानत दी। इस मामले में पिछले महीने ईडी द्वारा छापेमारी की गई थी। केरल पुलिस की प्रथमिकियों का संज्ञान लेते हुए ईडी ने नौ जनवरी को पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। Kerala

Read Also: ‘Dhurandhar’: फिल्म ‘धुरंधर’… द रिवेंज’ का टीजर जारी

राजनैतिक रूप से संवेदनशील मामले की जांच केरल उच्च न्यायालय की निगरानी में राज्य की एक एसआईटी द्वारा पहले से ही की जा रही है। ये जांच कई अनियमितताओं से संबंधित है, जिनमें आधिकारिक कदाचार, प्रशासनिक चूक और भगवान अयप्पा मंदिर के सोने की चोरी की आपराधिक साजिश शामिल है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *