KERALAM ELECTION: BJP ने अपनी तीसरी सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

Kerala election

KERALAM ELECTION: BJP ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची शनिवार को जारी कर दी है। सूची के अनुसार, पुथुपल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को, चवरा से के. आर. राजेश को, चदयामंगलम से आर. एस. अरुण राज को और पीरुमाडे सीट से वी. रतीश चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से करमना जयन को उम्मीदवार बनाया है। विवेक गोपन को अरुविक्करा सीट, टी. एन. सुरेश को कोवलम और एस. राजशेखरन नायर को नेय्याट्टिनकारासीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने मावेलिक्करा सीट से अजिमोन, चिरायिनकीझुसे बी. एस. अनूप और अदूर सीट से पंडालम प्रतापन को उम्मीदवार बनाया है।KERALAM ELECTION

Read Also-Himachal Pradesh: CM सुक्खू ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

इस तीसरी लिस्ट के बाद केरल में BJP ने अब तक 97 उम्मीदवार उतारें हैं। BJP लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, जबकि NDA के सहयोगी BDJS बाकी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में 2.69 करोड़ से ज्यादा मतदाता 140 विधानसभा सीटों का भविष्य तय करेंगे। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों के बहुमत की जरूरत होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में कौन जीतता है और सरकार बानाता है।KERALAM ELECTION

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *