Kerala: यौन उत्पीड़न मामले में बुरे फंसे विधायक ममकूटाथिल, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

Kerala: केरल की एक अदालत ने निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के तीसरे मामले में जमानत देने से शनिवार को इनकार कर दिया।उन्हें पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। तिरुवल्ला के न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायालय के विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है। Kerala:

Read Also: Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

केरल उच्च न्यायालय और तिरुवनंतपुरम की एक सत्र अदालत ने इससे पहले दो अलग-अलग महिलाओं की शिकायतों के आधार पर दर्ज किए गए यौन उत्पीड़न के पहले दो मामलों में विधायक को गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी। Kerala:

Read Also: Uttarakhand: हरिद्वार में गैर हिंदुओं की एंट्री पर लगी रोक, जगह-जगह लगे पोस्टर

पलक्कड़ के विधायक ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का तीसरा मामला हाल ही में दर्ज किया गया। कोट्टायम जिले की रहने वाली एक महिला द्वारा आठ जनवरी को दर्ज करायी गयी शिकायत के बाद विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506(1) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें 11 जनवरी को पलक्कड में इस मामले में गिरफ्तार किया गया।Kerala:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *