Kerala: केरल की एक अदालत ने सबरीमाला मंदिर के सोने की कथित चोरी से जुड़े मामलों में से एक में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष एन. वासु को बुधवार को जमानत दे दी।मामले में वासु तीसरे आरोपी हैं। वह ‘श्रीकोविल’ (गर्भगृह) के द्वार की चौखट पर मढ़े गए सोने की चोरी से संबंधित एक मामले में आरोपी हैं।
Read Also: Bollywood: अभिनेता राजपाल यादव को नौ करोड़ के चेक बाउंस मामले में क्यों जाना पड़ा जेल, जानिए क्या है मामला
यहां सतर्कता अदालत द्वारा सुनाए गए जमानत आदेश की प्रति फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाई है, इसलिए अदालत द्वारा लगाई गई शर्तों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। अधिकारियों ने बताया कि वासु को शाम तक जेल से रिहा किए जाने की संभावना है।सोने की कथित चोरी के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पिछले साल 11 नवंबर को वासु को गिरफ्तार किया था।
Read Also: Ghooskhor Pandat: रिलीज से पहले विवादों में घिरी घूसखोर पंडत, विरोध के बाद फिल्म का टाइटल बदलेगा Netflix
त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वासु, बोर्ड के शीर्ष पद पर नियुक्त होने से पहले दो बार इसके आयुक्त के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।वासु को राज्य सरकार के शीर्ष नेतृत्व का करीबी माना जाता है, जिससे इस जांच की राजनीतिक संवेदनशीलता और बढ़ गई है। मामले में एसआईटी की जांच जारी है।
