केरल: इडुक्की में 100 साल पुराने ‘मुल्लापेरियार बांध’ को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Kerala

केरल के इडुक्की जिले की पुलिस ने सोमवार को बताया कि सौ साल पुराने ‘मुल्लापेरियार बांध’ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस के मुताबिक, त्रिशूर जिला कलेक्ट्रेट को एक ईमेल मिला था, जिसमें जलाशय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। Kerala

Read Also: हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शिमला में किया पूर्व CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

पुलिस ने बताया कि, इडुक्की में 100 साल पुराने ‘मुल्लापेरियार बांध’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम तुरंत बांध वाली जगह पर पहुंची और पूरे इलाके की तलाशी में जुट गई। अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और जांच अभी जारी है। Kerala

साल 1895 में बना मुल्लापेरियार बांध तमिलनाडु (इसका मालिकाना हक और संचालन इसी के पास है) और केरल (जहां ये स्थित है) के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। ये धमकी ऐसे दिन सामने आई जब उच्चतम न्यायालय ने 130 साल पुराने बांध की सुरक्षा और संरचनात्मक स्थिरता को लेकर चिंता जताते हुए उसके जगह पर नया बांध बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र, तमिलनाडु और केरल सरकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को नोटिस जारी किया है।Kerala

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *