इडुक्की में बस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

Kerala News: Three people died after bus fell into a ditch in Idukki. Bus accident, kerala, roadways bus, tamil nadu, thanjavur, idukki, india news, police, national news, India News in Hindi, Latest India News Updates, bus accident, Kerala, Tamil Nadu, Thanjavur, Idukki,

Kerala News: केरल में इडुक्की के पुल्लूपारा के पास सोमवार 6 जनवरी को बस खाई में गिर जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि बस में 34 लोग सवार थे और ये तमिलनाडु के तंजावुर से अलप्पुझा जिले के मावेलीकारा जा रही थी, तभी सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ।

Read Also: 41 साल के हुए पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ, ये है उनके स्ट्रगल की कहानी

पुलिस ने बताया कि शवों को मुंडाकायम के निजी अस्पताल में भेजा गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन बचाव सेवा कर्मियों को राहत कार्य के लिए तुरंत तैनात किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *