latest News: दिल्ली के राम लीला मैदान में बुधवार किसान-मजदूर संघर्ष रैली का किया गया आयोजन

Ram Leela ground news: बड़ी संख्या में किसान-मजदूर संघर्ष का आयोजन किया है

रिया राय – Ram Leela Ground news:  दिल्ली के राम लीला मैदान में बुधवार सुबह  किसान-मजदूर संघर्ष रैली का  आयोजन किया गया है जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्सन कर यात्रियों को राम लीला मैदान के आस पास वाले रास्तों इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है । राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में तमाम वाम पंथी दलों के नेतृत्व में बुधवार सुबह किसान संघर्ष रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग, किसान और अन्य वर्गी ने  हिस्सा लिया।

जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई। जिसमे दिल्ली पुलिस ने राम लीला मैदान के आस पास के रास्तों से यात्रियों को न गुजरने की सलाह दी। बता दें रैली के दौरान बड़ी संख्या में किसान और खेत मजदूरों की उमड़ी हुई भीड़ देखने को मिली जिसके कारण राम लीला मैदान के आस पास के रास्तों पर जाम की स्थिति बनी।

Read also:- AAP कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया के समर्थन में बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

हालाकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर डायवर्सन रास्तों का जिक्र किया जिनमे दिल्ली गेट, दरिया गंज, मिंटो रोड़, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, अजमीरी गेट और अन्य रास्ते शामिल है। बहरहाल आपको बता दें किसान संघर्ष रैली में दौरान आस पास के कुछ रास्तों पर जाम की स्थिति देखने को मिली लेकिन अधिक समय तक लंबा जाम न लग पाए इसे लेकर  ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्थित तरीके से ट्रैफिक का संचालन किया। Ram Leela Ground news

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *