कुल्लू में टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से चार पर्यटकों की मौत, 14 घायल

kullu Road Accident

kullu Road Accident : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर के शनिवार रात सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वाहन में दो बच्चों समेत 22 लोग सवार थे और यह वाहन जालोरी दर्रे से लौट रहा था। kullu Road Accident  kullu Road Accident  kullu Road Accident  kullu Road Accident 

Read also- Inter Ministry समूह ने ईधन आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा पर दी जानकारी

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 15 किलोमीटर के मार्ग पर भुंतर की ओर उतरते समय लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो जाने के कारण पर्यटक वाहन फिसल गया।पुलिस ने बताया कि कम से कम 18 पर्यटकों को बचा लिया गया है।उसने बताया कि इनमें से 14 लोग घायल हैं और उन्हें बंजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Read also –Assembly Election 2026: PM मोदी आज कूच बिहार से बीजेपी के चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

एक यात्री की हालत गंभीर बताई गई है और चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मी और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं।पर्यटक जीभी में एक होटल में ठहरे हुए थे जो बंजार कस्बे से करीब 10 किलोमीटर दूर है। हादसा बंजार कस्बे में हुआ। kullu Road Accident  t

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *