कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी और किसानों के मुद्दे पर कुमारी शैलजा ने सरकार को घेरा

कुमारी सैलजा, लड़की हूँ लड़ सकती हूं, hindinews, total tv,

करनाल (विकास मेहला की रिपोर्ट)– करनाल पहुंची कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा, वहीं प्रदेश में कोरोना को लेकर हो रही ऑक्सजीन की कमी पर भी सरकार पर निशाना साधा।

किसानों पर लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने का विपक्ष कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। कभी इनेलो तो कभी कांग्रेस सब सरकार को लाठीचार्ज और 3 अध्यदेशों के मुद्दों पर घेरने में जुटे हुए हैं। आज करनाल पहुंची कुमारी शैलजा ने सत्ता के नेताओं के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि अध्यादेशों को लेकर कांग्रेस किसानों को भड़का रही है।
कुमारी शैलजा ने कहा कि किसान खुद समझते हैं उनके साथ क्या हो रहा है। बीजेपी अगर किसानो की बात सुनती तो किसान सड़क पर ना होता, वहीं सरकार एक के बाद एक काले कानून ला रही है जिससे जनता परेशान है।किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए। वहीं सरकार को सच्चाई नज़र नहीं आती है , हमेशा मुद्दों से भटकाने का प्रयास सरकार करती है।

Also Read- कोरोना से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन, पत्नी और बेटी भी संक्रमित

कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं औऱ ऐसे में प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की बात सामने आ रही है। कुमारी शैलजा ने ऑक्सीजन की कमी पर बोलते हुए कहा कि सरकार अंधेरे में तीर मार रही है , स्वास्थय सुविधाएं की हरियाणा में कमी है ऐसे में असली तस्वीर अभी छिपी हुई है सरकार हर मामले को लेकर कन्फ्यूज  नज़र आ रही है।
बहरहाल चाहे किसान का मुद्दा हो या फिर कोरोना के बढ़ते मामले सरकार को ज़िम्मेदारी से काम लेने की ज़रूरत है अब देखना होगा कि कांग्रेस के इन आरोपों का सत्ता पार्टी क्या जवाब देती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *