Fire Incident:कुवैत से कोच्चि पहुंचे भारतीयों के शव,एयरपोर्ट पहुंचे सुरेश गोपी, MEA के प्रयास की सराहना

Kuwait Fire Incident

Kuwait Fire Incident: कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 31 भारतीयों के शव लेकर वायुसेना का विमान शुक्रवार को कोच्चि पहुंच रहा है।शवों को उनके घरों तक भेजने के लिए टर्मिनल पर एम्बुलेंस तैनात की गई हैं।एर्नाकुलम रेंज के उप-महानिरीक्षक, पुट्टा विमलादित्य ने बताया कि केरल के 23 लोगों, तमिलनाडु के सात लोगों और कर्नाटक के रहने वाले एक शख्स के शवों को लेकर विशेष उड़ान सुबह 10.30 बजे के करीब कोच्चि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने की उम्मीद है।भारत ने आग में मारे गए 40 से ज्यादा भारतीयों के शव लाने के लिए गुरुवार रात को वायुसेना का एक परिवहन विमान कुवैत भेजा था।

Read Also: जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार भक्तों के लिए खुले, 100 दिनों के भीतर सुभद्रा योजना होगी लागू

आपको बता दें कि 12 जून को कुवैत के मंगफ में एक श्रमिक आवास में लगी भीषण आग में कम से कम 45 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई थी।इसमें केरल से 23, तमिलनाडु से सात, आंध्र प्रदेश से तीन और बिहार,ओडिशा,कर्नाटक, महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से एक श्रमिक शामिल थे। केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्रालय ने घायल भारतीयों के इलाज को सुनिश्चित करने के प्रयास में अद्भुत भूमिका निभाई।

Read Also: जम्मू के रियासी आतंकी हमले में मारे गए दो लोगों के शव पहुंचा उनके गांव.. फिर

आपको बता दें कि 12 जून को कुवैत के मंगफ में एक श्रमिक आवास में लगी भीषण आग में कम से कम 45 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई थी।इसमें केरल से 23, तमिलनाडु से सात, आंध्र प्रदेश से तीन और बिहार,ओडिशा,कर्नाटक, महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से एक श्रमिक शामिल थे। केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्रालय ने घायल भारतीयों के इलाज को सुनिश्चित करने के प्रयास में अद्भुत भूमिका निभाई।

उनमें 42 भारतीय थे। बाकी पाकिस्तान, फिलिपींस, मिस्र और नेपाल के रहने वाले थे।दक्षिण कुवैत के मंगफ की इमारत में करीब 195 प्रवासी मजदूर रहते थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *