लालू यादव की तबियत में सुधार नहीं, ले जाया जायेगा दिल्ली

Lalu Yadav on Constitution

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एयर एम्बुलेंस द्वारा आज दिल्ली ले जाया जायेगा। वह 3 दिन से पटना के पारस हॉस्पिटल के ICU में भर्ती है। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और लालू यादव के बेटे तेजस्वी – तेजप्रताप भी उनसे मिलने पारस अस्पताल पहुंचे। जहाँ नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है की अभी उनकी हालत ठीक है, उन्हें जल्द ही सरकारी सुविधाओं के साथ दिल्ली ले जाया जायेगा क्योंकि ये उनका अधिकार है।

वहीं तेजस्वी यादव ने भी अस्पताल के बाहर आकर लालू यादव के तबियत के बारे में जानकारी दी, और कहा की आप सभी लोगों की दुआ काम कर रही है।, तेजस्वी यादव ने ये भी कहा की आगे जरूरत पड़ी तो उन्हें सिंगापूर के अस्पताल में भी ले जाया जायेगा हालाँकि अभी उनकी हालत स्थिर है। तेजस्वी यादव ने लोगो को अस्पताल न आकर जो जहाँ है वही से लालू प्रसाद यादव के लिए दुआ करने की अपील की।

Read also: पीएम मोदी 12 जुलाई को बिहार दौरे पर, विधानसभा परिसर में म्‍यूजियम की आधारशिला रखेंगे

बता दे की लालू प्रसाद रविवार को राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के अपने कमरे में जाते समय सीढ़ी पर गिर पड़े थे और उसके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। साथ ही कमर में भी काफी चोट आई थी। तत्काल इलाज किया गया, लेकिन दर्द दूर करने की दवाओं ने उनकी बेचैनी रविवार की रात काफी बढ़ा दी। जिससे वजह से सोमवार की सुबह उन्हें पटना के ही पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से उन्हें अस्पताल के ICU वार्ड में रखा गया है।

लालू यादव के ठीक होने की कामना उनके समर्थको के साथ साथ सोनिया गाँधी और PM मोदी ने भी की, वहीं उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने भी एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा की ‘हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं हैं जिनकी शक्ति।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *