Lav Kush Ram Leela : दिल्ली की लवकुश रामलीला में नजर आएंगे ये दिग्गज फिल्म स्टार

Lav Kush Ram Leela :

Lav Kush Ram Leela: सिंघम अगेन” के स्टार अजय देवगन, करीना कपूर खान और डायरेक्टर रोहित शेट्टी शनिवार को दशहरा के मौके पर दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगे।लव कुश रामलीला पिछले 50 सालों से लगातार लाल किले पर आयोजित की जाती है।इस बार लव कुश रामलीला के आयोजनकर्ताओं ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और इसके सितारों अजय देवगन और करीना कपूर खान को आमंत्रित किया।

Read Also: नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में नया बवाल, लगभग 50 डॉक्टरों ने किया रिजाइन

12 अक्टूबर को करेंगे रावण दहन-  दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा, “उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वे 12 अक्टूबर को कार्यक्रम में रावण दहन करेंगे।”अजय देवगन ने इससे पहले 2016 में रामलीला में रावण दहन किया था।दिवाली पर रिलीज होने वाली ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं।सोमवार को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर इवेंट में करीना ने कहा कि फिल्म में सीता का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात है।

Read also-यूपी में 25 लाख से अधिक दीए जलाने की तैयारी, बड़ा ऑर्डर मिलने से खुश नजर आए कुम्हार

कंगना रनौत ने किया रावण दहन-  सिंघम अगेन” में खलनायक का किरदार निभाने वाले अर्जुन कपूर ने फिल्म को “रामायण की आधुनिक कहानी” बताया।पिछले साल कंगना रनौत ने रावण दहन किया था और वे इस आयोजन के इतिहास में तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगाने वाली पहली महिला बन गईं थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *