‘बड़े मियां छोटे मियां’ के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला, घायल हुए श्रवण

bade miya chote miya, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया..

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर काफी प्रमोशन में बिजी हैं। बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ मूवी के सेट से अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप जाएं। फिल्म के सेट पर मूवी के मेकअप आर्टिस्ट पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे मेकअप आर्टिस्ट घायल हो गए। इस खबर को सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। दरअसल घायल मेकअप आर्टिस्ट को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बाइक से टकराया तेंदुआ

बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ मूवी के मेकअप आर्टिस्ट श्रवण विश्वकर्मा बाइक से अपने दोस्त को शूटिंग के बाद उनके घर छोड़ने जा रहे थे। जाते समय वह दोनो रास्ते में बाइक समेत तेंदुए से टकरा जाते है। उसके बाद तुरंत घायल श्रवण विश्वकर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और उनके इलाज का खर्चा प्रोडक्शन हाउस उठा रहा है। बता दें कि श्रवण ने सोचा कि उन्हें वहां से जल्दी निकलना चाहिए।

Read also:- सपना चौधरी, उसके भाई व मां दहेज मारपीट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मामले में महिला थाने में हुए हाजिर

इसलिए उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड को जैसे ही बढ़ाई तो उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ सुअर के पीछे भाग रहा हैं और उसी दौरान उनकी बाइक तेंदुए से टकरा गई। फिर इसके बाद वो बाइक से गिर गए और तेंदुए उसके आसपास घूमने लगा। इसके बाद श्रवण ने बताया कि उन्हें कुछ भी याद नहीं हैं। शायद कुछ लोग उन्हें डॉक्टर के पास लेकर आए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

bade miya chote miya          bade miya chote miya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *