लोक सभा अध्यक्ष ने सरोजिनी नायडू की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्रीमती सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य, पूर्व सदस्य, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रीमती नायडू को श्रद्धांजलि दी।

Read Also: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया न्यू इनकम टैक्स बिल

सरोजिनी नायडू, जिन्हें “भारत कोकिला” के रूप में भी जाना जाता है, एक सशक्त वक्ता, प्रसिद्ध कवि और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थीं। 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद में जन्मी, श्रीमती नायडू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।

उन्होंने दिल्ली में लेडी इरविन कॉलेज फॉर वुमेन की भी स्थापना की। स्वतंत्रता के बाद, श्रीमती नायडू यूनाइटेड प्रोविंस (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की पहली महिला राज्यपाल बनीं। वहीं 2 मार्च 1949 को उनका निधन हो गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *