Crime News: लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, नहर में मिला शव

Crime News

Crime News:लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव दुबग्गा इलाके में नहर के पास मिला। शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

लखनऊ, UP: लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे और लखनऊ के पीजीआई इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। रिपोर्टों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से लापता थे। तलाश के दौरान उनका शव दुबग्गा थाना क्षेत्र में नहर के पास मिला। उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं।Crime News

Read Also: IAS दिव्या मित्तल: ‘मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आई हूं…’, इस्तीफे के बाद भावुक पोस्ट में छलका दर्द

फॉर्च्यूनर गाड़ी में गोली मारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धीरेंद्र प्रताप सिंह को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में गोली मारी गई थी। इसके बाद शव को दुबग्गा इलाके में नहर के पास फेंके जाने की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद ली जा रही है। हत्या के पीछे जमीन विवाद का एंगल भी सामने आया है।Crime News

Read Also: Haryana: भिवानी के SSB जवान सोनू कुमार की 33 साल की उम्र में मौत, राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

सभी संभावित एंगल से जांच
मामले में धीरेंद्र प्रताप सिंह के ड्राइवर पर भी शक जताया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस सभी

संभावित एंगल से जांच कर रही है और हत्या की सही वजह तथा आरोपियों की भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *