Crime: खूनी वारदात से फिर दहला लखनऊ, कलयुगी बेटे ने परिवार को उतारा मौत के घाट…आरोपित गिरफ्तार

Lucknow Murder Case:

Lucknow Murder Case: लखनऊ में बुधवार की सुबह एक होटल में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।(डीसीपी) (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने कहा कि घटना नाका क्षेत्र में स्थित होटल शरनजीत में हुई।त्यागी ने बताया, ‘‘आरोपित की पहचान अरशद (24) के रूप में हुई जिसने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को घटनास्थल से ही पकड़ लिया।’’

Read also-Entertainment: दिल-लुमिनाटी टूर में जमकर थिरके फैंस, दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस के साथ खत्म हुआ शो

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आलिया (नौ), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18), सभी अरशद की बहनें और अस्मा (आरोपित युवक की मां) के रूप में हुई है।त्यागी ने बताया कि 24 वर्षीय अरशद आगरा का रहने वाला है और प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि उसने घरेलू विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया।उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है और इस मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई है।

Read also-Weather News: नए साल पर ठंड से ठिठुरी दिल्ली, लुढ़का पारा..IMD ने जारी किया अलर्ट

रवीना त्यागी, डीसीपी: होटल शरनजीत के कमरे में पांच लोगों की डेथ बॉडी पाई गई। तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंची । एक वयक्ति जिसका नाम अरशद (24) है, आगरा का रहने वाला है, उसको हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया है कि पारिवारिक कलह के चलते उनके अपनी चार बहनों और उनकी माता की हत्या कर दी गई है। अग्रिम पूछताछ इनसे की जा रही है। फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई है। साथ-साथ कार्रवाई की जा रही है।
यहां पर तमाम जो शव है उनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *