बैतूल में तेल मिल में मृत पाए गए 2 मजदूर, पुलिस ने शुरू की जांच

Madhya Pradesh: 2 workers found dead in an oil mill in Betul, police started investigation,

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक तेल मिल के टैंक में दो कर्मचारी मृत पाए गए हैं। पुलिस ने रविवार यानी की आज 16 मार्च को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार 15 मार्च की रात को यूनिट में शव मिले। उन्होंने बताया कि मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Read Also: आईएसएस से सुनीता विलियम्स की घर वापसी! ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर उतरेंगी

बता दें, यूनिट के एक अधिकारी ने बताया कि निजी सोयाबीन तेल मिल में शाम चार बजे से रात 12 बजे की शिफ्ट में काम करने वाले दो लोग लापता हो गए और बाद में एक टैंक में मृत पाए गए। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये पानी का टैंक था या तेल का।

Read Also: ग्वालियर के अस्पताल में लगी आग, मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट

पुलिस की सब डिविजनल ऑफिसर शालिनी परस्ते ने बताया कि पुलिस को शनिवार 15 मार्च की रात सूचना मिली कि एक तेल मिल के दो कर्मचारियों के शव एक टैंक में पड़े हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को टैंक से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि दोनों लोग मशीनों की सफाई और संचालन में लगे थे। उन्होंने बताया कि उनकी मौत के पीछे का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। तेल मिल के मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दयाराम नरवरे और कैलाश पंकर नामक दो कर्मचारी शाम चार बजे से रात 12 बजे की शिफ्ट में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाकी कर्मचारियों ने शनिवार रात को सूचना दी कि दो कर्मचारी लापता हैं और बाद में उनके शव एक टैंक में मिले।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *