सहपाठी ने की एमबीए छात्रा की हत्या, शव के साथ दुर्व्यवहार और तांत्रिक अनुष्ठान

Madhya Pradesh: MBA student murdered by classmate, abused body and performed tantric rituals

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने 24 साल की एमबीए करने वाली सहपाठी छात्रा की कथित तौर पर जान लेने के बाद उसके शव के साथ दुर्व्यवहार किया था। इतना ही नहीं फरार रहने के दौरान आरोपी ने तांत्रिक अनुष्ठान भी किए थे। ये जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस ने पीटीआई वीडियो को बताया कि 13 फरवरी को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक बंद घर से दुर्गंध आने की शिकायत लोगों ने की। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर घर में 24 साल की महिला का नग्न शव मिला। महिला शहर के एक कॉलेज से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई कर रही थी और उसका शव उसके सहपाठी के किराए के घर में मिला।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद महिला का सहपाठी फरार हो गया था, जिसे मुंबई में हिरासत में लिया गया और गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी से पूछताछ का जिक्र करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने अपनी सहपाठी का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने फरार रहने के दौरान पनवेल (नवी मुंबई) के पास जादू-टोना भी किया। आरोपी का दावा है कि हत्या के बाद वो मानसिक रूप से परेशान था और जादू-टोने के जरिए महिला की आत्मा से संपर्क करना चाहता था।” पुलिस के अनुसार, महिला और आरोपी के बीच घनिष्ठ संबंध थे।

Read Also: मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, दिल्ली के AI समिट में होंगे शामिल

अधिकारी ने कहा, “आरोपी को शक था कि महिला दूसरे पुरुषों से बात कर रही थी। क्रोधित होकर उसने महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया।” महिला का शव मिलने के बाद उसके पिता ने सहपाठी पर आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी की अश्लील तस्वीरों का इस्तेमाल करके उससे पैसे ऐंठने की कोशिश की और फिर उसे यातना देकर मार डाला। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आरोपी अश्लील तस्वीरों से धमकाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था और उसने ये तस्वीरें महिला के कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी पोस्ट की थीं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *