MP के CM का टोक्यो में प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत

Madhya Pradesh: MP CM welcomed by NRIs in Tokyo, mp news, cm mohan yadav, japan news, cm mohan yadav japan visit, dr. mohan yadav japan, investors summit madhya pradesh, global investor summit, dr mohan yadav reached japan, CM Mohan Yadav, Chief Minister Mohan Yadav in Japan,

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार यानी की आज 28 जनवरी को तड़के जापान के टोक्यो पहुंचे, जहां भारतीय प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम यादव की चार दिवसीय यात्रा व्यवसाय संबद्धता अभियान ‘इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश’ का हिस्सा है, जो 2024 में शुरू हुआ था।

Read Also: दिल्ली में यमुना पर सियासत ‘जहरीली’…सैनी सरकार के निशाने पर केजरीवाल

अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव टोक्यो में कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहां वो जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज के साथ बैठक में जापानी निवेशकों और औद्योगिक संस्थानों के साथ मध्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के क्षेत्रों और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वो ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी-जापान’ टीम के साथ भी मुलाकात करेंगे और सहयोग के विभिन्न विषय और गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *