Madhya Pradesh: गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव, बढ़ाई गई सुरक्षा

Madhya Pradesh:  मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर एक शोभा यात्रा के दौरान पथराव की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जिसके बाद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत कार्रवाई की।

Read Also: त्रिपुरा: वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में 18 पुलिसकर्मी घायल, आठ आंदोलनकारी गिरफ्तार

स्थानीय प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें हनुमान जयंती शोभा यात्रा के दौरान पथराव की सूचना मिली। कुछ समय के लिए शांति और व्यवस्था थोड़ी प्रभावित हुई।’’ इसमें कहा गया कि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में मस्जिद के पास स्थिति को नियंत्रित किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इलाके में फिलहाल पूरी तरह शांति और व्यवस्था है। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।’’

Read Also: नेशनल हेराल्ड केस- ईडी ने कांग्रेस से जुड़ी एजेएल की संपत्ति पर कब्जा लेने के लिए नोटिस किया जारी

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच विवाद के कारण पथराव हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *