उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में समापन की ओर माघ मेला, 15 फरवरी को होगा आखिरी पवित्र स्नान

Prayagraj

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी माघ मेला अब समापन की ओर है। कल्पवासी अब संगम को छोड़कर जाने लगे हैं। इस महीने 15 फरवरी को आखिरी पवित्र स्नान के साथ माघ मेला संपन्न हो जाएगा। यहां आए श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन के इंतजामों की जमकर तारीफ की है। Prayagraj

Read Also: जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध आतंकवादी ढेर

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर 45 दिनों तक चलने वाले माघ मेले के समापन में बस अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में अब संगम में प्रवास करने वाले कल्पवासी और तीर्थयात्री अपनी आध्यात्मिक अवधि समाप्त कर यहां से प्रस्थान करने लगे हैं।

अधिकारियों ने भी हजारों श्रद्धालुओं की मेजबानी करने वाले विशाल तंबू संगम के कुछ हिस्सों से हटाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, मेला मैदान में अस्थायी स्टॉल लगाने वाले दुकानदार भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। माघ मेले का 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर आखिरी पवित्र स्नान के साथ समापन होगा। Prayagraj

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *