MeghalayaMineExplosion: प्रधानमंत्री ने मेघालय में खदान विस्फोट में मजदूरों की मौतों पर शोक जताया

MeghalayaMineExplosion

MeghalayaMineExplosion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में कोयला खदान में हुए विस्फोट के कारण कम से कम 16 मजदूरों की मौत होने पर शोक जताया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी के हवाले से कहा, “ईस्ट जयंतिया हिल्स, मेघालय में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। अपने प्रियजन को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” MeghalayaMineExplosion

Read Also: FreeTradeAgreement: भारत, खाड़ी सहयोग परिषद ने FTA पर बातचीत शुरू करने के लिए नियम-शर्तों पर किए हस्ताक्षर

मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। MeghalayaMineExplosion

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के थांगस्कू क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। MeghalayaMineExplosion

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *