ठाणे में दोस्तों के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, 3 गिरफ्तार

Maharashtra: Man killed in Thane over dispute between friends, 3 arrested

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विवाद के बाद कुछ लोगों ने अपने 25 वर्षीय दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार यानी की आज 5 अक्टूबर को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भिवंडी शहर के न्यू आजाद नगर इलाके में शनिवार 4 अक्टूबर की रात हुई इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।      Maharashtra

Read Also: विश्व चैंपियनशिप में धमाल, ब्रिटिश व्हीलचेयर रेसर हैना कॉक्रॉफ्ट ने जीता स्वर्ण पदक

शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी घर जा रहे थे, तभी उनके बीच किसी पुराने मुद्दे को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के परिवार के सदस्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  Maharashtra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *