सैफ अली खान पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले- सरकार ने तुरंत कार्रवाई की,देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित है मुंबई

Saif Ali Khan News: 

Saif Ali Khan News:  महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से किए गए हमले के बाद राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई देश का सबसे सुरक्षित शहर है।नागपुर में पत्रकारों से चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार ने ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया है और मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार और पुलिस ने हमले का संज्ञान लिया और तुरंत कार्रवाई की।

Read also-राष्ट्रपति मुर्मू ने पारंपरिक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए, पैरा एथलीटों पर टिकी रहीं सबकी निगाहें

उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि अंबानी जी के आवास के पास हुई घटना पर भी तुरंत सरकार ने कार्रवाई की। हम इन घटनाओं की तुलना नहीं करना चाहते। लेकिन मुंबई एक सुरक्षित जगह है और देश का सबसे सुरक्षित शहर है। मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस सतर्क है। किसी भी घटना में सबसे जरूरी ये है कि उसको लेकर कार्रवाई कैसे की जाती है। हमारे गृह मंत्री उचित कार्रवाई कर रहे हैं।”

Read also-Sports: खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, बनाए नये नियम… अब टूर पर पत्नियों को साथ ले जाने की नहीं होगी अनुमति

चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री, महाराष्ट्र- देखिए, कोई घटना को हम गंभीरता से करते हैं। हमारे देवेंद्र जी ने कल तो कहा है कि इस प्रकार की जब घटना होती है हमारी सरकार कितनी जल्दी पहुंचती है, हमारी पुलिस कितनी जल्दी पहुंचती है। जिस वक्त अंबानी जी के घर के बाहर हुआ था। वैसी सरकार हमने देखी है। हम सोचते हैं कि कोई भी घटना को किसी भी घटना से तुलना नहीं करता चाहिए। महाराष्ट्र में मुंबई सुरक्षित है। जितनी भी मेट्रोपोलिटियन सिटी हैं देश में उनमें मुंबई सबसे ज्यादा सुरक्षित है। हमारे महाराष्ट्र पुलिस भी अलर्ट है। किसी भी घटना के बाद पुलिस कैसे एक्शन मोड में आती है। ये सबसे ज्यादा महत्व है। हमारे गृह मंत्री, मुख्यमंत्री पूरे एक्शन मोड में हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *