Maharashtra News- नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ ने सोमवार शाम को 13 दिनों के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी भुसे से मुलाकात के बाद प्याज व्यापारियों ने ये फैसला लिया। एसोसिएशन ने राज्य और केंद्र सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए एक महीने का समय दिया है।..Maharashtra News
हड़ताल खत्म होने के साथ ही मंगलवार को नासिक जिले की 16 कृषि उपज बाजार समितियों में प्याज की नीलामी फिर से शुरू होगी। नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ के साथ बैठक के बाद दादाजी भुसे ने कहा कि व्यापारियों की मांग के बारे मे जिला स्तर और राज्य स्तर पर बैठक हुई थी जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
Read also-जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़, दो जवान घायल
दादाजी भुसे ने कहा कि प्याज व्यापारियों को बताया गया है कि किसान संकट में हैं और इस पर गहराई से सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्याज व्यापारियों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों पर राज्य और केंद्र सरकार विचार करेगी। भुसे ने आंदोलन खत्म करने के लिए प्याज व्यापारियों का शुक्रिया भी अदा किया।
कुछ मांगें राज्य सरकार से संबंधित थीं, कुछ केंद्र से संबंधित थीं। 13 दिन पहले व्यापारियों ने जो हड़ताल बुलाई थी। हमने उन्हें बताया कि किसान संकट में हैं और हमें इस पर गहराई से सोचने की जरूरत है। हमने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य और केंद्र सरकार व्यापारियों की मांगों पर विचार करेगी। मैं व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं कि 13 दिन बाद उन्होंने आंदोलन खत्म कर दिया है। प्याज व्यापारियों ने 20 सितंबर को महाराष्ट्र के नासिक जिले में सभी कृषि उपज बाजार समितियों में प्याज की नीलामी बंद कर दी थी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

