इस वीकेंड बच्चों के लिए बनाएं बन पिज्जा, सिर्फ 15 मिनट में झटपट तैयार होने वाला टेस्टी नाश्ता

फास्ट फूड का नाम लेते ही दिमाग में तरह-तरह की डिशेज आ जाती हैं। चाहे बर्गर हो या पिज्जा इनका नाम लेते ही मुंह में पानी आ ही जाता है। इन सब फास्ट फूड में से अगर सबकी पसंद की बात करें तो अधिकतर लोगों का एक ही जवाब पिज्जा होता है। साथ ही छोटे बच्चों से लेकर बड़ो तक बेहद ही इसके दीवाने होते है। आपने पिज्जे की कई वैरायटी खाई होगी जैसे – टोमैटो पिज्जा, ओनियन पिज्जा, डबल चीज पिज्जा, शिमला मिर्च, मिक्स वेज पिज्जा आदि बहुत सारी पिज्जा खाएं होगें लेकिन क्या आपने कभी बन पिज्जा की रेसिपी ट्राई की है। अगर नही ट्राई किया है आज ही ट्राई करें तो चलिए आज हम आपके लिए बेहद ही आसान तरीके से और बहुत कम समय में बनाया जाने वाला बन पिज्जा की रेसिपी लेकर आएं है। तो आइये जानते हैं बन पिज्जा बनाने की आसान विधि…..

बन पिज्जा बनाने की सामग्री

  • 4 स्लाइस बन
  • 2 टमाटर बारीक कटा हुआ
  •  2 बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च
  • 2 बड़ा प्याज बारीक कटा
  • 1 बड़ा चम्मच कॉर्न
  • 3 बड़े चम्मच मॉजरेला चीज़
  • 3-4 चीज़ स्लाइस
  • स्वादानुसार नमक
  • ओरिगैनो
  • चिल्ली फ्लेक्स
  • 1/2 पिज्जा सॉस

Read also:- उर्फी जावेद ने बोल्डनेस और अपने अजीबो गरीब फैशन सेंस से किया इंटरनेट का पारा हाई

बन पिज्जा बनाने की रेसिपी

सबसे पहले बन पिज्जा बनाने के लिए एक बाउल लें। उसमें हरी सब्जियां पिज्जा सॉस, चिली फ्लैक्स, चीज और नमक आर्गेनो डालें। इसके बाद सारी चीजों को अच्छे से मिला लें। फिर बन के बीच वाला हिस्सा खाली कर लें। इसके बाद आप उसमें चीज़ स्लाइस और पिज्जा की टॉपिंग्स रखें। फिर एक पैन को गर्म करें और उसमें स्टैंड रख दें। इसके बाद आप इसमें स्टफ्ड बन रखें और करीब 7-8 मिनट तक पकाएं। लीजिए तैयार है आपका लजीज बन पिज्जा। फिर इसे टोमैटो कैचअप के साथ सर्व करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *