Malappuram: प्रचंड गर्मी से केरल बेहाल, बढ़ते तापमान की मार से झुलसा डेयरी उघोग, दूध उत्पादन में गिरावट

Malappuram

Malappuram: केरल के कुछ हिस्सों में बढ़ते तापमान का असर डेयरी उत्पादन पर पड़ने लगा है। बढ़ती गर्मी का असर मवेशियों पर भी दिखने लगा है और दूध का उत्पादन कम हो रहा है।मलप्पुरम के डेयरी किसानों का कहना है कि गर्मी का सीजन तो अभी शुरू ही हुआ है लेकिन वे चारे की कमी से जूझ रहे हैं। उनके मुताबिक बिजली के बिल भी तेजी से बढ़े हैं।Malappuram:

Read Also- AAP: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ये होगा नया पता, मिला नया बंगला

मनोज जैसे किसानों के लिए, बढ़ती लागत के बीच अपने पशुओं को पालना एक बड़ी चुनौती बन गया है। डेयरी किसान राज्य द्वारा संचालित सहकारी संस्था से दूध खरीद की कीमतें बढ़ाने का भी आग्रह कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा दरें व्यावहारिक नहीं हैं। Malappuram:

Read Also- Raghav Chadha: AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक BJP में होंगे शामिल

मुनाफा घटने की वजह से किसान सरकार से तत्काल दखल की मांग कर रहे हैं। साथ ही वे चेतावनी दे रहे हैं कि अगर वक्त पर जरूरी मदद नहीं मिली तो आने वाले महीनों में केरल के डेयरी क्षेत्र पर दबाव और बढ़ सकता है।Malappuram:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *