Bigg Boss 19: घर से बेघर हुए मालती चाहर, बिग बॉस को मिले ये टॉप 5 फाइनलिस्ट

Malti Chahar Gets Eliminated, Bigg Boss 19 elimination,Malti Chahar eliminated,Malti Chahar evicted,Bigg Boss 19,Pranit More,Amaal Mallik,Amaal Mallik Bigg Boss,Bigg Boss 19 contestants,Bigg Boss 19 finale,Gaurav Khanna

Malti Chahar Gets Eliminated : बिग बॉस 19 के घर से हाल ही में बाहर हुईं मालती चहार ने कहा कि उनके लिए शो में रहना बहुत चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने बताया कि बाकी प्रतियोगियों ने उन्हें दो महीनों तक “तंग और परेशान” किया।बिग बॉस 19 में घरवालों को गार्डन एरियामें इकट्ठा किया गया, जहां एक बड़ा “मैजिकल कड़ाही” सेटअप रखा गया था। हर प्रतियोगी को एक कार्ड पर नाम लिखकर कड़ाही में डालना था। अगर आग हरी हो जाती, तो प्रतियोगी फिनाले में जाता और अगर गुलाबी हो जाती, तो वो प्रतियोगी शो से बाहर हो जाता।Malti Chahar Gets Eliminated

Read also-बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर अयोध्या समेत सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जब मालती चहार ने अपना कार्ड डाला, तो आग गुलाबी हो गई और वे फिनाले से ठीक पहले शो से बाहर हो गईं।
मालती ने कहा कि मैं चाहती थी कि कुछ लोग मेरे दोस्त बनें, क्योंकि मुझे कोई नहीं जानता था। लेकिन जब जो मुझे पहले से जानते थे, उन्होंने मेरे लिए स्टैंड नहीं लिया तो मुझे बहुत दुख हुआ। मैं बहुत भावुक लड़की हूं। मुझे हर दिन लोगों के साथ रिश्ते बनाने और उनसे निपटने पड़ते हैं। मैं वो नहीं हूं जो ‘विक्टिम कार्ड’ खेलती है।

उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में वे अकेले बैठकर खाना खाती थीं, क्योंकि बाकी प्रतियोगियों का व्यवहार उन्हें पसंद नहीं था।मालती चहार क्रिकेटर दीपक चहार की बहन हैं। उन्होंने आईपीएल 2018 में सीएसके के लिए चियर करते हुए लोकप्रियता हासिल की थी और “मिस्ट्री गर्ल” के नाम से जानी गईं। उन्होंने लखनऊ से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, मिस इंडिया अर्थ 2009 का खिताब जीता और फिल्मों में भी काम किया है। वे निर्देशक, चित्रकार और घुमने-फिरे की शौकीन हैं।Malti Chahar Gets Eliminated Malti Chahar Gets Eliminated

Read also-जम्मू-कश्मीर में ठंड ने बढ़ाई सिहरन, शोपियां में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे

उन्होंने कहा कि मैंने अपना असली व्यक्तित्व दिखाया, न कि कोई दिखावा। अब मुझे ये पता है कि मुझे अच्छा नहीं ट्रीट किया गया, तो मैं खुश हूं कि मुझे ये झेलना नहीं पड़ेगा। प्रणित के धोखे से उन्हें सबसे ज्यादा चोट लगी। उन्होंने बताया कि प्रणित ने उन्हें पीठ पीछे धोखा दिया और उनके बारे में बुरा बोला।

हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा दुख तब लगा जब सलमान खान ने उन्हें डांटा। जब कोई प्रतियोगी कुछ कहता, तो बुरा नहीं लगता, लेकिन सलमान सर ने जो कहा, उससे मुझे लगता है कि मेरी मेहनत की कद्र नहीं हुई।शो का ग्रैंड फिनाले सात दिसंबर को जियोहॉटस्टार पर रात नौ बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा।Malti Chahar Gets Eliminated

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *