मणिपुर में राष्ट्रपति शासन संबंधी सांविधिक संकल्प को लोकसभा ने दी मंजूरी

Manipur News: Lok Sabha approved the constitutional resolution regarding President's rule in Manipur, LOK SABHA, AMIT SHAH, 'Manipur, President Rule, lok sabha passes the constitutional resolution on president's rule for manipur, home minister amit shah presented the resolution for manipur, manipur cm resigned in february, president rule in manipur

Manipur News: लोकसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि करने वाले सांविधिक संकल्प को बुधवार 2 अप्रैल की देर रात पारित कर दिया। हिंसाग्रस्त मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

Read Also: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई, जमकर बढ़ी पर्यटकों की तादाद

उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय के अनुरूप दो महीने के अंदर राष्ट्रपति शासन की पुष्टि के लिए एक सांविधिक संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रस्तुत किया। उन्होंने सदन में कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद राज्यपाल ने विधायकों से चर्चा की और बहुमत सदस्यों ने कहा कि वे सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। अमित शाह ने कहा कि इसके बाद कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की जिसे राष्ट्रपति महोदया ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुरूप मैं दो महीने के अंदर इस संबंध में सदन के अनुमोदन के लिए सांविधिक संकल्प लाया हूं।

Read Also: हर तरफ दिख रहा है भूकंप से तबाही का मंजर, भारत के NDRFके नेतृत्व में मलबा हटाने में जुटी हैं रेस्क्यू टीम

अमित शाह ने कहा कि सरकार की पहली चिंता मणिपुर में शांति स्थापित करने की है और वहां पिछले चार महीने से एक भी मौत नहीं हुई है और सिर्फ दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि मणिपुर में जल्द शांति हो, पुनर्वास हो और लोगों के जख्मों पर मरहम लगाया जाए। गृह मंत्री ने विपक्षी दलों से मणिपुर के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *