Maoists: आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों में मिली बड़ी सफलता, नौ माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Maoists:

Maoists: आंध्र प्रदेश में नौ माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें वरिष्ठ नक्सली नेता सी नारायण राव भी शामिल है। पुलिस महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी देने के साथ ही दावा किया कि ‘‘राज्य में वामपंथी उग्रवाद समाप्त हो गया है।’’Maoists:

Read Also- Dehradun: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से मची सनसनी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हरीश कुमार गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र ने वादा किया था कि 31 मार्च, 2026 से पहले वामपंथी उग्रवाद खत्म कर दिया जाएगा, जिसमें पिछले दो वर्षों में हमने अपनी भूमिका निभाई। आज, आंध्र प्रदेश में वामपंथी उग्रवाद का अंत हो गया है।’’ Maoists:

Read Also- Kerlam: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नेता प्रतिपक्ष सतीसन की बहस वाली चुनौती को स्वीकार किया

हरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ माओवादी नेता राव नक्सली इकाई ‘आंध्र ओडिशा बॉर्डर’ (एओबी) का सचिव था और वह 36 वर्षों तक माओवादी गतिविधियों में सक्रिय रहा। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सल उन्मूलन में विशेष बलों, ‘ग्रेहाउंड्स’ और अन्य इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।Maoists:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *