कॉर्पोरल विक्की पहाड़े का पार्थिव देह पहुंची छिंदवाड़ा, शहीद की अंतिम विदाई में छिंदवाड़ा पहुंचे मोहन यादव

Corporal Vicky Pahade

Corporal Vicky Pahade : जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए इंडियन एयरफोर्स के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े का पार्थिव शरीर उनके गृह नगर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लाया गया।विक्की पहाड़े को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।आतंकियों ने घात लगाकर इंडियन एयरफोर्स के काफिले पर पुंछ के शाहसितार में हमला किया था। इस हमले में पांच जवान घायल हुए थे।

Read also-CISCE Result: CISCE की 10वीं, 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

जिनमें से विक्की पहाड़े ने सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मोहन यादव ने कहा कि उन्हें विक्की पहाड़ की शहादत पर गर्व है, क्योंकि उन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी।शहीद विक्की पहाड़े की बहन कविता पहाड़े ने कहा कि उनके भाई को इस महीने के आखिर में अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए आना था। विक्की पहाड़े 2011 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी रीना और बेटा हार्दिक है, बेटे का जन्मदिन सात मई को है।

Read also-अमित शाह के फेक वीडियो मामले में जांच को लेकर आए नोटिस से नहीं डरेंगे – सीएम रेवंत रेड्डी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा शहीद विक्की पहाड़े की आज बॉडी लाई गई। हमें गर्व है हमारे बहादुर जवान पर जिसने अपने कर्तव्य की बलिबेदी पर मां की सेवा में अपना शरीर समर्पित किया है। मेरी तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि और परमात्मा से कामना करते हैं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे, सरकार की ओर से मैं इस अवसर पर परिवार में शोक की घड़ी में शोक व्यक्त करता हूं और सेना के लिए गर्व व्यक्त करता हूं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *