Maruti Sales: देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की मार्च, 2026 में कुल बिक्री 16.72 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने उसने कुल 2,25,251 इकाइयां बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये आंकड़ा 1,92,984 इकाई था। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले महीने घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 1,66,219 इकाई रही, जो मार्च, 2025 के 1,50,743 इकाई की तुलना में 10.27 प्रतिशत अधिक है।Maruti Sales:
Read Also: Andhra News: CM चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती राज्य को स्थायी राजधानी बनाने का किया ऐलान
आल्टो और एस-प्रेसो सहित छोटी कारों की बिक्री पिछले साल के इसी महीने के 11,655 इकाइयों के मुकाबले 11,741 इकाई रही।बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर सहित कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 71,789 इकाई हो गई, जो मार्च, 2025 में 66,906 इकाई थी।ब्रेजा, एर्टिगा, ई विटारा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले साल के इसी महीने की 61,097 इकाइयों के मुकाबले बढ़कर 71,356 इकाई रही। Maruti Sales:
Read Also: Delhi: पश्चिम एशिया संघर्ष का हवाई यात्रा पर दिखा असर, ATF की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि हल्के वाणिज्यिक वाहन ‘सुपर कैरी’ की बिक्री 3,209 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 2,391 इकाई थी।कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उसकी कुल बिक्री 24,22,713 इकाई रही, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में ये आंकड़ा 22,34,266 इकाई था।Maruti Sales:
