गाज़ियाबाद के बाज़ार में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Ghaziabad

गाज़ियाबाद के एक बाज़ार में मंगलवार सुबह कई दुकानों में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना त्यागी बाज़ार इलाके में हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। Ghaziabad 

आपको बता दें, गाज़ियाबाद के बाज़ार में आज भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग बुझाने के लिए तुरंत पाँच टैंकर और 6 दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

Read Also: Karnataka: विश्व हिंदू परिषद के संगठन महासचिव मिलिंद परांडे का लव जिहाद पर बयान

CFO राहुल पाल ने बताया कि, “हमने बचाव कार्य शुरू ही किया था कि उसी समय गाजियाबाद में अजनारा सोसाइटी की 20वीं मंज़िल पर स्थित एक फ़्लैट में भी आग लग गई थी। बचाव कार्य के लिए वहां अपार्टमेंट में एक और टीम भेजी गई।” Ghaziabad  Ghaziabad 

उन्होंने बताया, “इन दोनों जगहों पर लगी आग को डेढ़ घंटे के भीतर काबू कर लिया गया। आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि दुकानदारों को भारी नुकसान की आशंका है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *