MCD चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, DDCD उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह की बर्खास्तगी की मांग

MCD elections, MCD चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, DDCD उपाध्यक्ष....

(प्रियांशी श्रीवास्तव): एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से तल्लीन है तो वहीं दूसरी ओर पार्टी को जोरदार झटका लगता नज़र आ रहा है । DDCD यानि डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह को उनके पद से हटाने की मांग की गई है । उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की तरफ से आदेश में डीडीसीडी के उपाध्यक्ष के कार्यालय को सील करने का भी निर्देश जारी किया गया है। उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह के कार्यालय को सील मांग की ।                                                MCD elections,

बता दें कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह को उनके पद से हटाने का आदेश दिया है। इसे अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने कुछ महीने पहले ही जैस्मिन शाह की जमकर तारीफ की थी उन्हें पद पर बनाए रखने का इशारा भी किया था।

Read Also –केंद्रीय मंत्री ने कहा पढ़ी लिखी लड़किया होती हैं लिव-इन का शिकार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जैस्मिन शाह पर राजनीतिक उद्देश्य के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा था कि कि जेस्मिन शाह को कैबिनेट ने नियुक्त किया है, इसलिए कैबिनेट ही कार्रवाई कर सकती है। केजरीवाल के किए गए दावें की जमकर फज़ीहत हो रही है । जेस्मिन शाह की बर्खास्तगी से केजरीवाल को बड़ा नुकसान बताया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

MCD elections,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *