Meerut Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस शहर में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रधानमंत्री वहां से मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक जाएंगे और दोपहर करीब एक बजे मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। Meerut Metro
Read Also: Gujrat News: वलसाड जिले में कार और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मोदी इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री संपूर्ण 82 किलोमीटर लंबे ‘दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। Meerut Metro
वह भारत की पहली ‘नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।
Read Also: BJP: मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
प्रधानमंत्री मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच चलने वाली मेरठ मेट्रो सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे। यह नमो भारत के बुनियादी ढांचे पर ही संचालित होगी, जो देश में अपनी तरह की पहली पहल है। मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह मेट्रो रास्ते के सभी निर्धारित ठहरावों पर रुकते हुए, पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय कर लेगी। Meerut Metro
