Crime News: मंगोलपुरी में महिला की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार, बेड बॉक्स से मिला शव

Crime News:  बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक विवाहित महिला की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 35 वर्षीय महिला का शव ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) के बेड के बॉक्स में से बरामद हुआ है और उस पर गला घोंटे जाने के निशान हैं। उनके अनुसार, सात अप्रैल को मंगोलपुरी थाने में सूचना दी गई कि पत्थर मार्केट स्थित एक इमारत के एक कमरे में एक महिला के बेहोश पड़े होने का संदेह है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर एक व्यक्ति पीजी का संचालन कर रहा है। Crime News:

Real Also- BMW ग्रुप इंडिया ने पहली तिमाही में 17 % की वृद्धि के साथ 4,567 इकाइयों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “कमरे की तलाशी के दौरान, एक महिला का शव बेड के बॉक्स से बरामद किया गया। शव पर गला घोंटे जाने के स्पष्ट निशान थे और माथे पर चोट का निशान था।”घटनास्थल पर अपराध जांच दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया और आगे की जांच के लिए साक्ष्य जब्त किए गए।मृतका की पहचान मंगोलपुरी निवासी के रूप में हुई।अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसके आरोपी दीपक के साथ प्रेम संबंध थे।

Real Also-Delhi: मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में गुजराती समुदाय के लोगों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

पुलिस ने बताया कि सात अप्रैल को विवाहित महिला पीजी में आई थी और शाम करीब 4:30 बजे उसकी मुलाकात आरोपी दीपक से हुई, जो स्वयं भी शादीशुदा है। दोनों करीब एक घंटे तक एक कमरे में रहे। आरोपी के चले जाने के बाद पीजी मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। जांच के आधार पर, आठ अप्रैल को मंगोलपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में बुधवार को मंगोलपुरी निवासी तीन आरोपियों – सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और दीपक (22) – को गिरफ्तार किया गया है। Crime News

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय दो अन्य आरोपी सुरेंद्र और जोगिंदर भी पीजी में मौजूद थे, जिससे तीनों व्यक्तियों द्वारा महिला का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने की भी आशंका है और इस दिशा में भी जांच की जा रही है।अधिकारी ने कहा, “पीड़िता और आरोपी के बीच संबंधों की प्रकृति, किसी भी संभावित विवाद और घटना से संबंधित अन्य परिस्थितियों सहित सभी संभावित कोणों से मामले की जांच की जा रही है। Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *