जल्द ‘चीकू की मम्मी, दूर की’ में नजर आएंगे मिथुन चक्रवर्ती

मुंबई: बॉलीवुड के डासिंग स्टार मिथुन चक्रवर्ती स्टार प्लस के नए शो ‘चीकू की मम्मी, दूर की’ में नजर आएंगे। 06 सितंबर से स्टार प्लस पर एक नया टीवी शो ‘चीकू की मम्मी, दूर की’ शुरु हो रहा है,जिसमें मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री हुई है।

मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें मिथुन अपना ‘डिस्को डांसर’ स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस टीवी शो में परिधि शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी।

शो के नए प्रोमो में मिथुन चीकू नाम की लड़की का इंट्रोडक्शन देते और फिर उसके साथ अपना ‘डिस्को डांसर’स्टेप करते नजर आ रहे हैं।

प्रोमो में मिथुन चक्रवर्ती कह रहे हैं कि अपुन को याद आ रहा है अपुन का बचपन। वो छोटा सा गांव, वो छोटा सा घर और वो छोटा सा मैं। बड़ा था तो मेरा सपना, जिसे पूरा करने के लिए जरुरत थी दो पैरों की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

फिर क्या था लगा दी एक छलांग। नन्ही चीकू भी एक छलांग लगाना चाहती है। इसके पास सिर्फ डांस की दौलत है। उसे इन हालातों से निकालने के लिए क्यों न हम सभी उसका साथ दें? हो सकता है उसे कामयाबी मिल जाए?

उसकी मम्मी, जो उससे दूर है, फिर से उसके पास आ जाए? स्टार प्लस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नया प्रोमो साझा किया और कैप्शन दिया- दिल में डांस का जूनून और आंखों में अपनी मम्मी का इंतजार!

आइए देखते हैं मिथुन दा के साथ, कैसा होगा #ChikooKiChhalaang। देखिए, #चिकू की मम्मी दुर की, एक नई कहानी, 6 सितंबर से, शाम 6 बजे सिर्फ स्टारप्लस और डिज्नी+ हॉटस्टार पर।

परिधि शर्मा और वैष्णवी प्रजापति शो में मुख्य भूमिका निभाएंगे और 6 सितंबर से स्टार प्लस और डिज़नी + हॉटस्टार पर शाम 6 बजे प्रसारित होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *