Mizoram News :नदी की सफाई करने पानी में खुद गए मिजोरम के सीएम

Water,River Pollution , Encroachment, Northeast India, chite lui river

Mizoram News : मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा शुक्रवार को राजधानी आइजोल में सफाई अभियान में शामिल हुए।सेव रिपेरियन ग्रुप और मिजोरम स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस डिपार्टमेंट के यूथ सर्विस डिपार्टमेंट के एनएसएस सेल ने मिलकर अभियान आयोजित किया था.Mizoram News

आइजोल की तुइकल नाले से युवा स्वयंसेवकों के साथ 75 साल के मुख्यमंत्री ने कचरा साफ किया। ये नाला तलावंग नदी में मिलता है, जिससे आइजोल को पानी सप्लाई होता है।

Read also- NVG: देश के दुश्मनों की अब खैर नहीं, भारतीय वायुसेना के लिए मददगार साबित होंगे ये गॉगल्स !

लालदुहोमा ने तलावंग नदी में मिलने वाले नालों की सफाई करने के लिए स्वयंसेवकों की तारीफ की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सेव रिपेरियन ग्रुप के मकसद के लिए दो लाख रुपये दान किए थे।ग्रुप का गठन इस साल मार्च में तलावंग नदी में मिलने वाली सहायक नदियों और नालों को साफ करने के लिए किया गया था।

Read also – वोट की स्याही लगी अंगुली दिखाओ छूट पाओ, होटलों,और रेस्तरां में मिलेगा बंपर डिस्काउंट

लालदुहोमा मिजोरम सीएम लालदुहोमा ने कहा कि ये वेक अप कॉल है। ये हमें, सरकार को और आम लोगों को जागरूक करता है। ये अच्छी पहल है। मैं उनका सम्मान करता हूं और उन्हें सलाम करता हूं। आने वाले समय में सफाई के अच्छे नतीजे निकलेंगे और पर्यावरण का संरक्षण होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *