Parliament Budget Session: संसद का मॉनसून सत्र आज से, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

Parliament Budget Session:

Parliament Budget Session: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो चुका है। केद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी।वहीं कल यानी मंगलवार 23 जुलाई को संसद में बजट पेश किया जाएगा. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के यह पहला बजट होगा। मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं. क्योंकि विपक्षी दल नीट पेपर लीक मामले और रेल सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरने की कोशिस करेगें। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी।

पीएम  ने किया संबोधन- बजट सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बजट सत्र हमारे लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है, 60 साल बाद कोई सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है. हमने जो गारंटी दी हैं, हम उन्हें पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं । संसद के मानसून सत्र में  22 दिनों की अवधि के दौरान 16 बैठकें होंगी ।

Read also-UP News: फिरोजाबाद में अपहर्णकर्ताओं के साथ पुलिस की मुठभेड़ ,दो आरोपी गिरफ्तार

आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी वित्त मंत्री – संसद में बजट सत्र की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। जो 12 अगस्त तक चलेगा । मानसून सत्र के पहले दिन यानी आज दोपहर एक बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी । वहीं दो  बजे राज्यसभा में देश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा । उत्तर प्रदेश में इन दिनों कांवड़ यात्रा नेम प्लेट विवाद को लेकर संसद में हंगामा के आसार  है।ऐसा माना जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर विपक्ष संसद में हंगामा करेगा।

वित्त मंत्री पेश करेगी बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को  सातवीं बार यूनियन बजट पेश करेंगी. इसी के साथ वे इतिहास भी रचेंगी।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार छह बजट पेश करने के मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी ।बता दें कि मोरारजी देसाई ने 1959 से 1964 तक देश के वित्त मंत्री रहे थे. इस दौरान उन्होंने लगातार छह बार बजट पेश किया था ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *