MP: कार में आग लगने से चार साल के बच्चे की झुलसकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

MP: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शनिवार को एक कार में आग लगने से चार वर्षीय बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र में सुबह के समय हुई। सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि चिराग नाम का बच्चा कार में बैठा था और उसके पिता संजय बधिया अपनी दूसरी कार में साउंड सिस्टम लगवा रहे थे। MP: 

Read Also- Delhi: LPG सिलेंडरों के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों में लगी लंबी कतारें, सिलेंडर न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा

उन्होंने बताया कि संजय ने इस दौरान कार चालू छोड़ दी थी।अधिकारी ने बताया कि अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका। MP: 

Read Also- IndiGo Flight: इंडिगो विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दमकल और पुलिस के मौके पर पहुंचने तक बच्चे की झुलसकर मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *