MP: मंदसौर में करीब 40 करोड़ रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त, महिला समेत 5 लोग गिरफ्तार

Mandsaur

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने रविवार को करीब 40 करोड़ रुपये कीमत की 20 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ (ड्रग्स) जब्त की और मामले में एक महिला समेत 5 कथित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

आपको बता दें, स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इस कार्रवाई की जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार मीणा ने बताया कि, “न्यू आबादी पुलिस थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुछ वाहनों को रोका और तलाशी ली तो ये मादक पदार्थ बरामद हुए। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 40 करोड़ रुपये तक हो सकती है यदि प्रयोगशाला परीक्षणों में यह साबित हो जाता है कि यह बेहतर गुणवत्ता का है।” Mandsaur

Read Also: पश्चिम बंगाल में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

मीणा ने कहा कि अगर घटिया गुणवत्ता का पता चलता है तो भी इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से कम नहीं होगी। पुलिस के मुताबिक, इन मादक पदार्थों को खरीदने के लिए दो लोग इंदौर से मंदसौर आए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पहियों वाले दो वाहन और करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य के सात मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से नकी बरामद नहीं की गई है। Mandsaur

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी कथित तौर पर नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल थे। उन्होंने कहा कि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, आपूर्तिकर्ताओं के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदौर के हेमंत वर्मा (50) और मोना सेन (48) और राजस्थान के प्रतापगढ़ के निवासी राहुल मीणा (36), सुभाष उर्फ पिंटू नाहर (46) और जितेंद्र उर्फ कारू मीणा (35) के रूप में हुई है। Mandsaur 

मीणा ने बताया कि न्यू आबादी थाने में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 8, 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की पहचान राजस्थान के प्रतापगढ़ के निवासी अजीज उर्फ एजाज के रूप में हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *