MP: उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में सपरिवार शामिल हुए दलजीत दोसांझ

मध्यप्रदेश दौरे पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक एवं फिल्म स्टार दलजीत सिंह दोसांझ सपरिवार मंगलवार सुबह उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह काफी उत्साहित दिखाई दिए।

Read Also: यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

आपको बता दें, पंजाबी गायक एवं फिल्म स्टार दलजीत सिंह दोसांझ इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे। इस दौरान वे सुबह सुबह उज्जैन भी पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने गर्भग्रह के बाहर से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Read Also: कर्नाटक के पूर्व CM और विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्णा का निधन

बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा के बाद महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने उनका सम्मान किया। इस दौरान दलजीत सिंह दोसांझ ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उनके पास कहने को कुछ भी नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *