MP: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व में एक खेत के चारों ओर बिछाए गए तार के संपर्क में आने से एक नर बाघ की मौत हो गई। ये जानकारी एक वन अधिकारी ने दी।बाघ ‘टी-43’ का शव मंगलवार तड़के खरबार गांव के पास दुबरी वन क्षेत्र में मिला।उप-मंडल अधिकारी सुधीर मिश्रा ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए एक किसान द्वारा बिछाए गए तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हुई है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।MP
Read also- दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बच्चे के अपहरण का आरोपी राजस्थान में गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि मौत की सूचना मिलने के बाद वन अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची।मध्य प्रदेश में नौ बाघ अभयारण्य हैं। ‘बाघों की स्थिति: भारत में सह-शिकारी और शिकार-2022’ रिपोर्ट के अनुसार, देश में सबसे अधिक 785 बाघ इसी राज्य में हैं, इसके बाद कर्नाटक (563) और उत्तराखंड (560) का स्थान है।MP
Read also- जन्म के तुरंत बाद बिगड़ी तबीयत, समय पर एंबुलेंस न पहुंचने से हुई नवजात की मौत
अमित कुमार दुबे, सीसीएफ संजय टाइगर रिजर्व, सीधी: ये नर बाघ था। ये करीब चार साल उम्र का रहा होगा। ये खरबार गांव से लगे हुए जंगल से ये 11 केवीए की विद्युत लाइन जाती है उससे करंट फैेला कर तार लगाया लगाया था। उससे मौत हुआ है उसका।अभी पूछताछ में कुछ व्यक्तियों को तलब किया गया था। अभी पूछताछ जारी है। करीब छह-सात व्यक्तियों से, उसके आधार पर आरोपी की पहचान हो गई है।MP
