Bangladesh: बांग्लादेश में दर्दनाक बस हादसा, बस के नदी में गिरने से 24 की मौत

Bangladesh:

Bangladesh: बांग्लादेश में एक बस के परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश के दौरान नदी में गिर जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस दक्षिण-पश्चिमी राजबारी जिले में दौलाडिया टर्मिनल पर बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे पद्मा नदी में गिर गई।अधिकारियों का अनुमान है कि ढाका जा रही इस बस में बच्चों समेत करीब 40 यात्री सवार थे और उनमें से अधिकतर ईद की छुट्टियां मनाकर राजधानी लौट रहे थे।

Read Also- प्रधानमंत्री 28 मार्च को करेंगे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, तैयारियां जोरों पर

स्थानीय अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, 24 शव बरामद किए गए हैं। बस के अंदर से 11 महिलाओं, छह पुरुषों और पांच बच्चों समेत 22 लोगों के शव मिले।दमकल सेवा के अधिकारी सोहेल राणा ने कहा, ‘‘हमजा (बचाव पोत) ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला।’ उन्होंने बताया कि गोताखोरों ने इससे पहले दो महिलाओं के शव बरामद किए थे और शेष 22 शव खराब मौसम के बीच छह घंटे के प्रयास के बाद बस को नदी से बाहर निकाले जाने पर बुधवार मध्यरात्रि के करीब मिले।  Bangladesh: 

Read Also- Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी कुछ और दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी

राणा ने बताया कि दमकल सेवा और तटरक्षक बल के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।राजबारी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बचाव अभियान की जानकारी लेने के लिए उनसे फोन पर बात की और हादसे की जांच के आदेश दिए।पुलिस और चश्मदीदों ने पहले बताया था कि करीब 11 यात्री तैरकर किनारे पहुंचने में सफल रहे या उन्हें बचा लिया गया।   Bangladesh: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *