Mrunal Thakur : ‘सीता रामम’ और ‘हाय नन्ना’ के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी सफलता के बाद, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड और दक्षिण सिनेमा दोनों से जुड़ने का सोच-समझकर फैसला किया है।महाराष्ट्र के धुले शहर में एक मराठी भाषी परिवार में जन्मी मृणाल ठाकुर ने 2022 की पीरियड रोमांस ड्रामा, ‘सीता रामम’ में अभिनेता दुलकर सलमान के साथ तेलुगु फिल्मों में अपने डेब्यू के लिए लोगों से खूब तारीफें बटोरीं।इस फिल्म के बाद उन्होंने अभिनेता नानी के साथ एक और रोमांटिक-ड्रामा ‘हाय नन्ना’ में काम किया।
Read also- Election Commission of India : राज्यसभा की 37 सीट के लिए 16 मार्च को होंगे द्विवार्षिक चुनाव
‘मुझसे कुछ कहती है ये खामोशियां’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शो से अपना एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली मृणाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैंने अपना करियर शुरू किया था.तो बहुत कुछ सोचा था कि मुझे ये या वो करना था, लेकिन तब सही समय नहीं था। अब जब सही समय है.तो मैं ये पक्का करना चाहती हूं कि मैं जमकर मेहनत करूं और दोनों इंडस्ट्रीज में बैलेंस बनाऊं।Mrunal Thakur
अभिनेत्री अपनी फिल्म “दो दीवाने सहर में” की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को ‘मॉम’ फेम निर्देशक रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया है।’दो दीवाने सहर में’ सिद्धांत चतुर्वेदी, शशांक का और मृणाल ठाकुर रोहिणी का किरदार निभा रहीं हैं।Mrunal Thakur Mrunal Thakur Mrunal Thakur Mrunal Thakur Mrunal Thakur
Read also- I-PAC Raid : CM ममता बनर्जी के खिलाफ ‘हस्तक्षेप’ संबंधी ईडी की याचिका पर 18 मार्च को सुनावाई
निर्देशक एटली की अस्थायी शीर्षक वाली फिल्म “AA22xA6” में काम करने की अफवाहों पर मृणाल ने कहा कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहती हूं। ‘पुष्पा 1’ और ‘पुष्पा 2’ देखने के बाद और अल्लू सर की सभी फिल्मों को देखने के बाद, उनके डांस को देखकर. मैं सर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैंने उनसे कई बार मिली हूं और मैं ये कह सकती हूं कि वे बहुत दयालु और सच्चे हैं।संजय लीला भंसाली और zee स्टूडियोज द्वारा निर्मित, “दो दीवाने सहर में” 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
