Islamabad Blast: पाकिस्तान के इस्लामबाद में आत्मघाती हमला, नमाज के दौरान हमलावर ने खुद को उड़ाया

Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ।पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, हमले में 24 लोगों की मौत हो गई है और 101 घायल हुए हैं।यह धमाका संघीय राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में तरलाई इमामबाड़ा में हुआ।

Read Also: नेपाल से भारतीयों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एक प्रवक्ता के हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।इसमें आगे कहा गया है कि घायलों को इलाज के लिए PIMS और पॉलीक्लिनिक ले जाया जा रहा है।

Read Also: Delhi Encounter: अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी गिरफ्तार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *