नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बीवी आलिया ने लगाए गंभीर आरोप, ‘बेरहमों को नही दूंगी बच्चे’

Nawazuddin siddiqui wife, नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बीवी आलिया ने लगाए गंभीर .....

दीपा पाल – बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्की की एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्स वाइफ आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया हैं। आलिया ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया। नवाजुद्दीन की एक्स वाइफ आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नवाजुद्दीन पर बेहद गंभीर आरोप लगाती नजर आई। वीडियो में आलिया रोते हुए बोल रही है कि नवाजुद्दीन उनसे उनके बच्चे छीनना चाहते है। वो इन दिनों आर्थिक स्थिती से जूझ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)


आलिया ने वीडियो के कैप्शन मे लिखा है कि, एक महान एक्टर जो महान बनने की कोशिश किया करता है। अक्सर उसकी बेरहम मां जो मेरे बच्चो को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत प्रूफ के साथ दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाए इन बेरहम हाथों में अपने बच्चो को नही जाने दूंगी। दरअसल इस वीडियो में आलिया सिद्दीकी ने कह रही है कि, ‘नवाज ने कल कोर्ट में एक डाला हुआ है, जिसमें उनका कहना है कि ये बच्चे उनको चाहिए। वो बच्चों की कस्टडी चाहते हैं।

Read also:- रिटायर्ड कर्मियों ने मांगे रेगुलर कर्मचारी के समान भत्ते, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

मैं सिर्फ आप लोगों से ये जानना चाहती हूं कि, कि जिस शख्स ने बच्चों को कभी महसूस ही नहीं किया, ना पेट में महसूस किया, ना पेट में होने के बाद महसूस किया, ना बड़े होने तक, उसको ये तक नही पता हे कि डायपर कितने का आता है, डायपर पहनाते कैसे हैं। उनको ये भी नही पता है कि बच्चे कैसे बड़े हो गए साथ ही 12 साल के कैसे हो गए। ये बोलते बोलते आलिया की आंखों में आंसू निकल आएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *