Chhattisgarh में ITBP Camp के पास नक्सलियों का हमला, कमांडेंट व ASI Gurmukh शहीद

नारायणपुरः छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप कडेमेटा के पास आज एक नक्सली हमले में सहायक कमांडेंट सुधाकर शिंदे और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गुरमुख की मौत हो गई।

इस संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप कडेमेटा के पास नक्सली हमले में दो आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान शहीद हो गए।

वहीं, नक्सली एक एके-47 राइफल, दो बुलेट प्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट लूट कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर सर्चिंग पर निकले जवानों पर फायरिंग की।

नारायणपुर के कडेमेटा आईटीबीपी कैंप से 600 मीटर की दूरी एंबुश लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *