सतीश कौशिक की मौत मे आया नया मोड़, दिल्ली पुलिस के हाथ लगी दवाएं

Satish Kaushik Death, सतीश कौशिक की मौत मे आया नया मोड़, दिल्ली पुलिस....

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका ऐसे अचानक छोड़ कर चले जाना उनके चाहने वालों के लिए बहुत ही दुखद रहा। उनके जाने के साथ साथ उनकी मौत पर भी अभी संशय बना हुआ है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह को कार्डियक अरेस्ट बताई गई। लेकिन अब सतीश कौशिक की मौत के लेकर एक नया मोड़ आया है।

Satish Kaushik Death
पुलिस को क्या मिला?
सूत्रों की माने तो साउथ वेस्ट दिल्ली के जिस फॉर्महाउस में उनकी मौत हुई अपनी मौत से एक दिन पहले होली पार्टी की थी, वहां से दिल्ली पुलिस की टीम को कुछ दवाइंया मिली हैं। इनमें नियमित दवाइयां भी हैं जैसे डाइजीन और शुगर की। इसके अलावा भी कुछ दवाइंया है जिनकी जांच की जा रही है।

डॉक्टर्स ने अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया है। एक्टर की बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं थे। जांच के लिए खून और हार्ट को रखा गया है। एक हफ्ते से लेकर 15 दिन में पुलिस को खून और हार्ट की मिल जाएगी। पुलिस अभी किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसमें मौत की असल वजह का पता चलेगा। पुलिस ने गेस्ट लिस्ट की जानकारी भी ली है।

Read Also: बुरा फंसा लालू का परिवार, तेजस्वी के घर से 70 लाख का कैश और 2 किलो सोना बरामद!

सतीश ने खेली थी होली
किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि साल 2023 सतीश कौशिक की आखिरी होली होगी। सतीश कौशिक ने 7 मार्च को मुंबई में जावेद अख्तर के घर होली पार्टी अटेंड की थी। इसकी फोटोज उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थीं। मुंबई में दोस्तों संग होली खेलने के बाद सतीश कौशिक ने 8 मार्च को दिल्ली में होली खेली थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Satish Kaushik Death

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *