सरकार जाते ही NCP-शिवसेना की मुश्किलें बढ़ीं, संजय राउत से ED करेगी पूछताछ तो पवार को IT का नोटिस

News Nation: सरकार जाते ही NCP-शिवसेना की मुश्किलें बढ़ीं ED करेगी पूछताछ ....

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार जाते ही NCP-शिवसेना नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को संजय राउत से ED की पूछताछ होगी तो शरद पवार को भी आयकर विभाग की ओर से नोटिस दिया गया है।

शिवसेना नेता संजय राउत आज कथित पात्रा चॉल लैंड स्कैम में ईडी के सामने पेश होंगे। पेशी से पहले राउत ने शिवसैनिकों से ईडी ऑफिस के बाहर इकट्ठा ना होने की अपील की है। इधर, महाराष्ट्र में सरकार जाते ही एनसीपी की भी मुश्किल भी बढ़ी हैं। एनसीपी चीफ शरद पवार को इनकम टैक्स ने नोटिस भेजा है। पवार पर चुनावी हलफनामों में गलत जानकारी देने का आरोप है। NCP के मुख्य प्रवक्ता महेश भारत तपासे ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

 

 

 

 

Read Also देश में कोरोना के 17 हजार से ज्‍यादा नए केस मिले, 23 मरीजों की मौत

 

महाराष्‍ट्र में गुरूवार को ही नई सरकार का गठन हुआ है। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने गुरूवार को ही राज्‍य के सीएम पद की शपथ ली है और बीजेपी के नेता और राज्‍य के पूर्व सीएम रहे देवेंद्र फडनवीस ने राज्‍य के नए डिप्‍टी सीएम पद की शपथ ली है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Entertainment 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *